दमोह: खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना का कारण अज्ञात, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव
Damoh, Damoh | Jun 20, 2026 दमोह खेजरा हनुमान मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय बेटी प्रमिला दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट की जांच शुरू कर दी है। पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।