गोरखपुर: गोरखपुर जिला अस्पताल में खाना देने आई 10 साल की बच्ची लापता, पुलिस की वर्दी में आए व्यक्ति पर ले जाने का आरोप
जिला अस्पताल से 10 वर्ष की नाबालिग बच्ची के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटना ने सभी के होड़ को उड़ा दिया है।परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने बच्ची को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।घटना के बाद परिवार ने काफी तलाश की,लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है