महसी: बौंडी थाने की पुलिस ने गलत ट्रांजेक्शन के शिकार युवक के खाते में वापस कराए ₹3000
बौण्डी थाना क्षेत्र में साइबर हेल्प डेस्क टीम की तत्परता से ऑनलाइन गलत ट्रांजेक्शन के शिकार युवक को बड़ी राहत मिली। ग्राम नौबस्ता निवासी अविनाश चन्द्र शुक्ला के खाते से तकनीकी खराबी के चलते ₹3,000 दूसरे खाते में चले गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बैंक से समन्वय कर पूरी धनराशि वापस करा दी।