जमुई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुधीर सिन्हा ने मलयपुर थाना अंतर्गत देवाचक गांव के मुखिया मकेश्वर यादव हत्याकांड में आरोपित पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया ।जुर्माना की राशि नहीं मिलने पर अतिरिक्त सजा भोगतनी होगी। इसकी जानकारी बुधवार की देर शाम 7:00 बजे दी गई है।