महोबा: महोबा के परमानंद तिराहे के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से ऑटो सवार 2 लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के परमानंद तिराहे के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो महोबा से कबरई जा रहा था तभी ये हादसा हो गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सूपा निवासी 48 वर्षीय बृजभूषण पुत्र चंद्रशेखर व कबरई निवासी 27 वर्षीय कप्तान पुत्र लाखन दोनों शामिल है।