मिर्ज़ापुर: गोपालपुर ग्राम सभा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का लगाया आरोप
बताते चले कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम सभा में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पात्र लोगों को अब तक आवास का लाभ नहीं मिला जबकि सूची में अपात्र लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं। आवास सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव से। जमकर बहस की।