स्याना: ग्राम बिगराऊ के भाजपा नेता ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर चौसा आम के पेड़ों पर फैल रही सूख की बीमारी से कराया अवगत
Siyana, Bulandshahr | Jun 8, 2026
ग्राम बिगराऊ निवासी भाजपा नेता हेमंत लोधी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर क्षेत्र में चौसा आम के पेड़ों पर लग रही सूख की बीमारी से अवगत कराया। सोमवार को लोधी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव में चौसा आम के पेड़ों पर सूखा रोग की बीमारी लगने से किसान काफी परेशान है। बताया कि कृषि मंत्री से मुलाकात कर बीमारी से निजात दिलाने की मांग की।