उधवा: पियारपुर गांव: कथित विवाद के बाद मारपीट में दो महिलाएं घायल
राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव में घर में हुए कथित विवाद के बाद मारपीट की घटना में दो महिला घायल हो गई। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली है कि नसरीन खातून (19) व रीना बीबी (35) के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों महिला घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।