सरदारशहर: सोमासर गांव में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का करंट घरेलू विद्युत लाइन से जुड़ने से आधा दर्जन घरों के विद्युत उपकरण जले
सरदारशहर के सोमासर गांव में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का करंट घरेलू विद्युत लाइन में आने से आधा दर्जन घरों के विद्युत उपकरण जल गए। गांव के अंदर विद्युत पोल के ऊपर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन और नीचे घरेलू विद्युत लाइन एक साथ होने के कारण कई बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है। हाई वोल्टेज करंट घरेलू विद्युत लाइन में आने के कारण विद्युत मीटर भी जल गए।