हरिद्वार: शहर कोतवाली, श्यामपुर, झबरेड़ा और खानपुर थाना क्षेत्र में लगाई गई चौपाल, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 की दिलाई गई शपथ
हरिद्वार शहर कोतवाली, श्यामपुर, झबरेड़ा और खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा आज चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित लोगों को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है पुलिस प्रशासन द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से ड्रग्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 चला गया है। इस मिशन के तहत जनपद के कई क्षेत्रों में चौपालें लगाई गई और लोगों को जागरूक किया गया।