हरिद्वार: ओम पुल पर हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा किया गया भजन संध्या का आयोजन, दीपक जलाकर लिखा गया जय श्री राम
आज हरिद्वार के ओम पुल पर नगर निगम प्रशासन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान दीपक जलाकर जय श्री राम लिखा गया। कार्यक्रम में हरिद्वार के मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा और वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा के साथ ही बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने दीपक जलाकर घाट पर जय श्री राम लिखा और भक्ति गीत भी गाए।