हज़ारीबाग: सेवा कार्यालय परिसर में विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता की समस्याओं को सुना, जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सुबह 8 बजे से अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक अपने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मुद्दों को लेकर विधायक से मिलने पहुंचे। जनता ने विधायक के समक्ष मुख्यतः भूमि विवाद, बिजली आपूर्ति में बाधा तथा पेयजल संकट जैसी समस्याओं को रखा