कल्याणपुर: कुढ़वा से पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत के टोले कोठिया में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटी में कोठिया का सिंदेश्वर राय और हित लाल राय बताया गया है।थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि दोनों गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।