पलिया: बाढ़ सुरक्षा कार्य बंद मिलने पर पलिया विधायक रोमी साहनी हुए नाराज, अधिकारियों को दिए निर्देश
पलिया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से सुरक्षा के लिए स्वीकृत लगभग ₹2.50 करोड़ की परियोजना का कार्य बंद मिलने पर विधायक रोमी साहनी ने शुक्रवार को शारदा नदी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। जिस पर पलिया विधायक ने गहरी नाराज की जताई।