सिरोही: लोटीवाड़ा छोटा में नंदियों की लड़ाई से टूटा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला, पूरे गांव में छाया अंधेरा
Sirohi, Sirohi | Apr 9, 2026 लोटीवाड़ा छोटा गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दो सांडों (नंदियों) की आपसी लड़ाई के दौरान बिजली के खंभे से जुड़ा तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पास खड़े बिजली खंभे का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा।