पलिया: पलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की वारदात का किया खुलासा
पलिया कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पानी का इंजन चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरी घटना का अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने चोरी के माल के साथ दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।