शाहबाद: सिकंदरपुर कल्लू गांव में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
नगर पालिका परिषद द्वारा सिकंदरपुर कल्लू के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।