शाहबाद: अल्लाहपुर सैदी खेल मोहल्ले में दबंगों ने मां बेटी को पीट कर किया घायल, तहरीर दी गई
कोतवाली के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल में दबंगों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। अल्लाहपुर निवासी उषा पत्नी शेर सिंह ने बताया मोहल्ले का शुभम पुत्र शिशुपाल अपनी पत्नी भगता के साथ मिलकर आए दिन गाली गलौज करता है। रविवार को उन दोनों ने उसकी पुत्री को मारा पीटा उसने जब मना किया तो उन दोनो ने उसे भी मारा पीटा।