शाहबाद: शिरोमन नगर के पास शराब के नशे में असंतुलित होकर गिर बाइक सवार, गंभीर रूप से जख्मी, जिला अस्पताल पेपर
शाहाबाद शिरोमणि नगर मार्ग पर सब्जी लेकर घर जा रहा एक बाइक सवार शिरोमन नगर में शराब के नशे में बाइक से असंतुलित होकर गिर पड़ा। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्राम वासियों द्वारा बुलाई गई 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।