बदायूं: जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Budaun, Budaun | Apr 9, 2026 बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपद में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड जगत के ग्राम पंचायत रहमा एवं मलगांव स्थित क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लक्ष्य 62500 मैट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक मात्र 30 कुंतल ही क्रय होने पर उन्होंने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।