बदायूं: रंगदारी में ₹10 लाख न देने पर तेजाब पीने को मजबूर करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नगला शर्की गांव की रहने वाली रेनू पत्नी राहुल ने बताया कि उसके पति राहुल पर थाना मूसाझाग क्षेत्र के रहने वाले आरोपियों ने झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया और फैसले के नाम पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो उसके पति राहुल को तेजाब की बोतल हाथ में थमा दी और तेजाब पीने को मजबूर कर दिया।