मोदीनगर: मोदीनगर में राज चौपला सौंदर्यीकरण का हुआ लोकार्पण, कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह
शनिवार को मोदीनगर में राज चौपला के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह के द्वारा किया गया। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि मोदीनगर में राज चौपला पर हमारे देश के तीनों सेनाओं (जल, थल, वायु) की प्रतिमा स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव द्वारा किया गया, वह सराहनीय है।