प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी
जिले मे 31 जुलाई से आयोजित सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण में मंगलवार पंचम दिवस सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को निर्धारित सिलेबस अनुसार प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत एवं एसडीईआरएफ जवानों ने भारी औजारों हाइड्रोलिक कटर, रैम, जैक, बिन्च और सर्कुलर शा का परिचय एवं प्रयोग पीपीटी के माध्यम से बताया। प्रशिक्षण में एसडीईआरएफ एस के 34 श्री अरूण ने सी बी आर एन हथियारों का परिचय, प्रकार, प्रभाव और परिणाम तथा खतरे से सुरक्षा के सामान्य सिद्धांत के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में होमगार्ड सैनिक श्री शैलेन्द्र परमार ने सी बी आर एन संकट में नागरिक सुरक्षा प्रतिक्रिया अभियान के बारे में तथा दोपहर बाद सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को एसडीईआरएफ जवानों द्वारा आपदा के दौरान की जाने वाली कार्यवाही का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सिविल डिफेंस वालेंटियर्स तथा होमगार्ड कार्यालय व एसडीईआरएफ भंडार का भ्रमण कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
#Harda #CivilDefence #SDERF #DisasterPreparedness