कोंडागांव: कोंडागांव बस स्टैंड चौक पर दो सांडों की भिड़ंत, भगदड़ में बाइक सवार बाल-बाल बचा; हाईवे पर घुमंतू मवेशियों से बढ़ा खतरा
कोंडागांव जिला मुख्यालय के बस स्टैंड चौक पर आज सोमवार शाम करीब 7 बजे बीच सड़क दो सांडों की भीषण लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार सहित कई राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। नगर में आवारा मवेशियों की बढ़ती...