मैहर: देहात पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर शराब और वाहन ज़ब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़,देहात पुलिस की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर शराब एवं वाहन जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार।थाना देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अमरपाटन की ओर से एक मैजिक वाहन में अवैध शराब भरकर मैहर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में इस बड़ी कार्यवाही को देहात पुलिस ने दिया अंजाम।