जरीडीह: बहादुरपुर में 99 लाख के सड़क निर्माण में गड़बड़ी होने पर ग्रामीणों ने मुखिया को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की दी जिम्मेवारी
बहादुरपुर स्थित पाइप फेक्ट्री से खांजो नदी तक लगभग 99 लाख की लागत से सड़क निर्माण में अंशु कंस्ट्रक्शन के द्वारा गड़बड़ी व स्टीमेट के अनुसार कार्य नही करने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बाराडीह मुखिया पुष्पा देवी व बारू मुखिया अवध रजवार को कार्यस्थल पर रहकर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने की लिखित जिम्मेवारी दी।