सहारनपुर: नगरायुक्त ने जन्म-मृत्यु से जुड़े कर्मचारी की सेवाएं समाप्त की
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइलों के मामले में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में नगरायुक्त शिपू गिरि ने एक आऊट सोर्सिंग( सीएलसी) कर्मचारी की गुरुवार शाम 5:00 बजे सेवाएं समाप्त कर दी है। नगरायुक्त ने अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा।