बनवाड़ा से निवाई तक एमडीआर के अंतर्गत बन रही सड़क 16 करोड रुपए की लागत से बन रही है।सड़क के घटिया निर्माण को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए निवाई पीपलू के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।