बदायूं: जिला अस्पताल की ओपीडी परिसर के दवा वितरण कक्ष 20 में चोरों ने धावा बोलकर कंप्यूटर सहित सामान किया चोरी
Budaun, Budaun | Sep 18, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल की ओपीडी परिसर के दवा वितरण कक्ष 20 में चोरों ने धावा बोल दिया। वही जब स्टॉफ दवा वितरण कक्ष में पहुंचा तो वहां चैनल गेट की पत्तियां टेढ़ी थी और दवा वितरण कक्ष 20 की खिड़की खुली हुई थी। जिस पर इस मामले की सूचना जिला अस्पताल के सीएमएस को दी। सीएमएस ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।