भिंड: घर में सो रहे युवक को जामना में सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Bhind, Bhind | Jul 9, 2026 जामना में घर के अंदर सो रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांप को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया। जब जिला अस्पताल ले घर लौटे तो सांप बोरी से निकल चुका था।जानकारी के अनुसार निवासी जामना विनोद कुशवाह गुरुवार सुबह करीब 4 बजे घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनकी गर्दन पर डस लिया