लातेहार: सासंग पंचायत में बन रही सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच कर पुनर्निर्माण की मांग की
सासंग पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है।ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे उपायुक्त से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुनः निर्माण कराया जाए।