बीना: बीना रेलवे स्टेशन के पास मिले अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Apr 17, 2026 मंगलवार को बीना रेलवे स्टेशन चार नंबर दरगाह के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचे जी आरपी जवान ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी थी जिसे मृतक की पहचान की जा सके। मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।