बेगूसराय: कटहरिया में नवनिर्मित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री
बेगुसराय जिला के दामोदरपुर पंचायत के कटहरिया में नवनिर्मित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता।इस अवसर पर उनके साथ विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए विधायक ने अपने साथ उपस्थित कर्मियों के मदद से कई जगह से सड़क का सैंपल एकत्रित किया है।