मुगलसराय: डीडीयू रेल मंडल कार्यालय के लापता अकाउंटेंट को अलीनगर पुलिस ने ढूंढ निकाला,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्यालय में 42 वर्षीय निशांत राज कृष्ण अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। निशांत राज कृष्ण मंगलवार की रात मानस नगर में स्थित आवास पर था। परिजनों ने बताया कि लोअर और शर्ट पहनकर टहलने के लिए बाहर निकले थे। लेकिन उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आए बुधवार को अलीनगर पुलिस ने लापता हुए अकाउंटेंट को ढूंढ निकाला है।