हज़ारीबाग: हजारीबाग के जोगीडिह-जगड़ा गांव में दशहरा पर रामायण के प्रदर्शन से बच्चों में संस्कारों की जागरूकता
हजारीबाग के जोगीडिह-जगड़ा गांव में दशहरा पर्व पर बच्चों में संस्कार बढ़ाने के लिए देवी मंदिर प्रांगण में रोजाना रामायण का प्रोजेक्शन किया जा रहा है। पूजा और आरती के बाद बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग करीब ढाई घंटे बैठकर रामायण देखते हैं। इससे बच्चों में नैतिक मूल्य और धर्म के प्रति आस्था जागती है। ग्रामीण इसे समाज के लिए मिसाल मानते हैं।