मेहदावल: सांथा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत, किसान परेशान
संतकबीरनगर जिले के सांथा क्षेत्र में इन दिनों डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। क्षेत्र के महदेवा नानकार पेट्रोल पंप पर पिछले तीन दिनों से तेल खत्म होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय खेतों की जुताई और कृषि कार्यों का सीजन चल रहा है, लेकिन डीजल न मिलने से किसानों के ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण ठप पड़े है