फारबिसगंज: भद्रेश्वर स्थित कोशी नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
अररिया जिले के बथनाहा में भद्रेश्वर स्थित कोशी नहर में डूबने से भटियाही वार्ड संख्या 27 निवासी अशोक मंडल के इकलौते पुत्र नीतीश कुमार उर्फ राजा (28) की मौत हो गई। युवक की डूबने की सूचना पर नहर किनारे देखते ही देखते स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई।काफी खोजबीन के बाद युवक के मृत शरीर को नहर से शुक्रवार की देर शाम निकाला गया।