दतिया नगर: केंद्रीय मंत्री ने की श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा अर्चना बताया पूर्वजों से संबंध लेकिन भूले मंदिर का ड्रेस कोड
विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार 2 बजे दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री बरौनी में आयोजित आमसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए,