लखीसराय: नया बाजार चैती दुर्गा मंदिर में विद्वान पुरोहितों ने किया माता का पूजन
शहर के नया बाजार चैती दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार की संध्या 4:55 पर विद्वान पुरोहितों के द्वारा चैत्र नवरात्रि को लेकर माता का पूजन किया गया, बताया गया कि चैत्र नवरात्रि के बुधवार को चौथी स्कंद माता एवं पांचवी मां कुष्मांडा माता का पूजन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।