रैणी: गढ़ीसवाईराम में यूरिया MRP से 300 रुपये महंगा बिक रहा, किसान परेशान
Reni, Alwar | Jun 17, 2026 रैणी। उपखंड के गढ़ीसवाईराम कस्बे में हाईवे-921 किनारे खंडेलवाल ट्रेडर्स पर किसानों से यूरिया की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। यहां खाद विक्रेता निर्धारित MRP से 300 रुपये प्रति कट्टा अधिक वसूल कर यूरिया बेच रहे हैं। महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर किसान बेहद परेशान हैं।