मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में पेयजल संकट पर पूर्व उपमहापौर ने लिया जायजा, जल्द सुधार का दिया आश्वासन
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में लगातार पांच दिनों से पेयजलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता की शिकायतों और आग्रह पर पूर्व उपमहापौर राकेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ स्थानीय पम्पू कल बेलवाटिका पहुंचकर स्थिति का सोमवार की सुबह करीब 10बजे जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से पेयजलापूर्ति ब