शिकोहाबाद के गांव चितावली में एक सैलून में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान के अंदर रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। कृष्ण गोपाल निवासी वासुदेवमई की गांव चितावली में हेयर कटिंग सैलून है। वह हर रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था।