दारू: दारू प्रखंड के हरली पंचायत के जतरा मेला मैदान में एक दिवसीय दिव्यांग एवं अन्य बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
मानव विकास के तत्वाधान मे दारू प्रखंड के हरली पंचायत के जतरा मेला मैदान में एक दिवसीय दिव्यांग एवं अन्य बच्चों के साथ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरली पंचायत के मुखिया फरज़ाना खातून ने दिव्यांग के परिवारों के बीच प्रेरणादायक बातों को रखा ।