दारू: दारू प्रखंड में राम, लक्ष्मण, सीता के झांकी के साथ निकाला गया शोभायात्रा
अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। रविवार को दारू प्रखंड के जिनगा, गोपलो, पुनाई बसरिया, दारूडीह इत्यादि से रामभक्तो ने झांकी के साथ शोभायात्रा निकाला जिसमें सैकड़ो की संख्या में राम भक्त ध्वज लेकर जय श्री राम के नारों के साथ घूम रहे थे।