दारू: दारू प्रखंड के रिंकू कुमार बने जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष
दारू प्रखंड के रिंकू कुमार को जवाहर बाल मंच का जिला अध्यक्ष बनाया गया, वहीं, गोलू यादव, अरविंद कुमार, अमित कुमार, इमरान अंसारी, आरती देवी व प्रदीप कुमार को जिला संयोजक बनाया गया। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने इन्हें बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।