दारू: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा प्रखंड क्षेत्र रहा भगवामय, निकाली गई शोभा यात्रा
अयोध्या मे प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पुरा दारु प्रखंड मे गजब का उत्साह और भक्ति के सागर मे डूबा नज़र आया। सोमवार की सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के मंदिरो मे भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी ।पूजा और हवन के बाद सभी टोले मोहल्ले से बड़ी संख्या मे रामभक्त महिला पुरुष भगवा झंडा लिए हुए शोभा यात्रा मे शामिल हुए।