कोडरमा: नगरपालिका निर्वाचन-2026: निर्वाचन व्यय अनुश्रवण को लेकर अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के साथ अहम प्रशिक्षण आयोजित
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नगर परिषद् झुमरी तिलैया (वर्ग–ख), कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन व्यय के प्रभावी एवं पारदर्शी अनुश्रवण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत प्रासंगिक निर्वाचन व्यय अनुश्रवण हस्तपुस्तिका की कंडिका 16.2 के आलोक में अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया।