सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड में पुलिसकर्मी ने महिला से की अभद्रता, महिला ने की पिटाई, वीडियो वायरल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड में सस्पेंड रह चुके पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ अभद्रता की और गाली गलौज की है,जिसके बाद महिला ने पुलिसकर्मी की पिटाई की है,जिसका वीडियो बुधवार को लगभग 2:00 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में अभद्रता कर रहा है।