खंडवा नगर: मक्का के दाम को लेकर किसान भड़के, खंडवा अनाज मंडी का गेट बंद किया, समर्थन मूल्य की मांग
खंडवा अनाज मंडी में सोमवार दोपहर 2 मक्का के दाम को लेकर किसानों ने किया हंगामा। उचित मूल्य न मिलने पर किसानों ने मंडी गेट बंद कर ट्रालियां खड़ी कर दीं। आरोप लगाया कि व्यापारी मनमानी कर रहे हैं और मक्का मात्र नौ सौ रुपए में खरीद रहे हैं। किसान बोले—समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं हुई तो सड़क जाम करेंगे।