मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: सुआ कौड़िया शिव मंदिर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन, मंटू निराला और दीपिका ओझा के गीतों पर झूमे लोग
मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया सार्वजनिक शिव मंदिर झरिवा आहर में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में सोमवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर झारखंड गढ़वा के सुर संग्राम उपविजेता मंटू निराला और लोकप्रिय गायिका दीपिका ओझा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।